NEET UG 2026: छात्रों को बड़ी राहत! परीक्षा का समय बढ़ा, रफ वर्क के लिए भी मिलेगी ज्यादा जगह
NEET UG 2026, NTA NEET Update, NEET Exam Time Increased, NEET 2026 Exam, Medical Entrance Exam

NEET Re-EXAM। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कड़ी तैयारी की है। इस तैयारी के बीच में कई महत्वपूर्ण बदलावों की भी घोषणा की है। परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से एजेंसी ने परीक्षा अवधि बढ़ाने और रफ वर्क के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
परीक्षा के समय में हुआ इजाफा
NTA की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET UG परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। यानी अभ्यर्थियों को कुल 195 मिनट का समय मिलेगा। एजेंसी ने बताया कि अतिरिक्त समय में परीक्षा शुरू होने से पहले की आवश्यक औपचारिकताएं भी शामिल हैं। इनमें उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर, पहचान सत्यापन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं शामिल हैं।
छात्रों की शिकायतों के बाद लिया गया फैसला
आपको बता दें कि हर वर्ष लाखों छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं। कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि परीक्षा शुरू होने से पहले की औपचारिकताओं में समय लगने के कारण उन्हें दबाव महसूस होता है।उम्मीदवारों से मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए NTA ने परीक्षा विंडो बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए अधिक सहज और तनावमुक्त माहौल मिलेगा।
रफ वर्क के लिए मिलेगी अतिरिक्त जगह
प्रतियोगी परीक्षाओं में गणना और नोट्स तैयार करने के लिए रफ वर्क बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसे देखते हुए NTA ने प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए उपलब्ध स्थान बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।एजेंसी का मानना है कि यह बदलाव छात्रों को प्रश्नों को बेहतर तरीके से हल करने और समय प्रबंधन में मदद करेगा।
NTA का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा को अधिक पारदर्शी और परीक्षार्थी-केंद्रित बनाना है। अतिरिक्त समय और रफ वर्क की बढ़ी हुई सुविधा से उम्मीदवार अधिक आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकेंगे।








