close
LIVE UPDATE

शिक्षिका का एक और कारनामा: पति से होती थी लड़ाईयां, इसलिए खुद को अनमैरिड बताकर ले ली नौकरी, अब ससुरालवाले बर्खास्तगी कराने पहुंचे

BPSC Teacher News: शिक्षिका पर गलत जानकारी देकर नौकरी लेने का आरोप, मुजफ्फरपुर में जांच शुरू मुजफ्फरपुर में BPSC शिक्षिका की नियुक्ति विवादों में घिर गई है। ससुराल पक्ष ने गलत जानकारी देकर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Teacher News। एक शिक्षिका का फिर से कांड सामने आया है। पति के साथ झगड़ा होने लगा, तो पत्नी ने खुद को अविवाहित बताकर नौकरी ले ली। अब ससुरालवालों ने शिक्षिका पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है। इस शिकायत के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से नियुक्त एक शिक्षिका की नौकरी अब जांच के दायरे में आ गई है। शिक्षिका के ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान गलत जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत कर सरकारी नौकरी हासिल की है।मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है।

शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी प्रवीण कुमार विश्वकर्मा की शादी 2 दिसंबर 2022 को बिंदु विश्वकर्मा से हुई थी। शादी के बाद बिंदु ने BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की और नवंबर 2023 में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय दहटोला पहसौल में शिक्षिका के रूप में नियुक्ति प्राप्त की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में क्या लगाए गए आरोप?

इस मामले में शिक्षिका के पति के बड़े भाई गुरु प्रसाद विश्वकर्मा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिंदु विश्वकर्मा ने स्वयं को अविवाहित बताया था, जबकि उस समय उनकी शादी हो चुकी थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि गलत जानकारी देकर सरकारी नौकरी हासिल की गई है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

पारिवारिक विवाद के बाद सामने आया मामला

ससुरालवालों ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि नौकरी मिलने के बाद पति-पत्नी के संबंधों में तनाव बढ़ गया। अप्रैल 2025 में प्रवीण विश्वकर्मा पत्नी के साथ रहने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे थे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें साथ रखने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और गहरा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षिका ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं, शिक्षिका बिंदु विश्वकर्मा ने ससुराल पक्ष के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए वे इस विषय पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा कि वैवाहिक संबंधों को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया गया था, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं।

जांच रिपोर्ट के बाद होगा फैसला

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *