close
LIVE UPDATE

सरकारी अस्पताल के एक्स-रे रूम में आपत्तिजनक वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, जांच शुरू

Objectionable video from government hospital X-ray room goes viral; Health Department in a stir; probe launched.

Viral  News; शारीरिक तकलीफ का एकमात्र समाधान की जगह अस्पताल मानी जाती है। परंतु जब अस्पताल में ही शोषण होने लगे तो अस्पताल पर से भरोसा उठना स्वाभाविक है।

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित राजा पकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक्स-रे रूम के अंदर जिस बेड पर मरीज को लिटाकर एक्सरे किया जाता है इस बेड पर एक महिला के यौन शोषण किया जा रहा है ,

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अस्पताल के एक्स-रे रूम का है। वीडियो में अस्पताल के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और यह घटना कब की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। जिला स्तर पर एक टीम गठित कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

कृत्य का वीडियो मोबाइल से बनाया, अब इंटरनेट पर लीक

अस्पताल के अंदरूनी सूत्रों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला राजापाकर क्षेत्र की ही रहने वाली है, जो कुछ दिन पहले अपने एक परिजन का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी. डॉक्टरों ने मरीज को एक्स-रे कराने की सलाह दी थी. जब महिला एक्स-रे कराने पहुंची, तो वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से ₹100 की डिमांड की. महिला बेहद गरीब थी और उस समय पैसे देने की स्थिति में नहीं थी, साथ ही वह दिमागी रूप से भी थोड़ी कमजोर बताई जा रही है. उसकी इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कर्मचारियों ने उसके सामने एक बेहद घिनौनी डिमांड रख दी. लाचार होकर महिला को उनके सामने अपना जिस्म परोसना पड़ा. दरिंदगी की हद तो तब हो गई जब उन कर्मचारियों ने इस पूरे कृत्य का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर लीक हो गया है.

वायरल वीडियो हाजीपुर के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के एक्स-रे रूम का है. वीडियो इतना आपत्तिजनक और घिनौना है कि इसे टीवी स्क्रीन या खुले तौर पर दिखाया नहीं जा सकता. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जिस एक्स-रे बेड पर गंभीर मरीजों को लिटाकर उनका एक्स-रे किया जाता है, उसी बेड पर एक महिला का घोर यौन शोषण किया जा रहा है.

इस मामले पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और जिले के सिविल सर्जन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता, घटना की तारीख और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

वहीं, एलजेपी (रामविलास) की प्रदेश महासचिव वर्षा कुमारी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं तो महिलाओं का स्वास्थ्य संस्थानों पर से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *