Union Bank SO Recruitment 2026: आपने यूनियन बैंक भर्ती का आवेदन नहीं भरा है, आखिरी 48 ही बचे हैं आवेदन में, अधिकारी बनने इस तरह भरें फटाफट आवेदन
Union Bank SO Recruitment 2026 में 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी गई है। जानिए योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया।

Bank Job। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। Union Bank SO Recruitment 2026 के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन का अब 48 से भी कम समय बचा है। आपको बता दें कि यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और जनरल बैंकिंग ऑफिसर के कुल 395 पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 अगस्त है।
आपको याद होगा। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दिया गया है।ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का एक और मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
395 पदों पर होगी भर्ती
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। भर्ती अभियान के जरिए बैंक में विभिन्न स्तरों के अधिकारी पदों को भरा जाएगा। इनमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) स्तर के पद शामिल हैं।विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने संबंधित पद की पात्रता जरूर जांचनी चाहिए।
किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?
भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निर्धारित डिग्री होनी चाहिए।योग्यता में ग्रेजुएशन, BE/BTech, MBA, CA, ICWA, MCA सहित अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं शामिल हैं। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में जांच सकते हैं।
उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।उम्मीदवारों का चयन निर्धारित पद के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के माध्यम से किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी भर्ती अधिसूचना में दी गई शर्तों के अनुसार लागू होगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क की बात करें तो General, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को GST सहित 1,180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।वहीं SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 177 रुपये निर्धारित किया गया है।उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
अब 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाए जाने के बाद उम्मीदवार अब 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद प्राप्त Registration Number और Password की मदद से लॉगिन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा।फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।
उम्मीदवार जल्द पूरा करें आवेदन
395 पदों वाली इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ने से उम्मीदवारों को राहत मिली है। हालांकि, अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या अधिक ट्रैफिक जैसी परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन 15 अगस्त से पहले पूरा कर लेना चाहिए।साथ ही आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, आरक्षण और संबंधित पद की अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें।










