Breaking: झारखंड – बिहार सहित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए BJP ने नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों में बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं।
23 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
छत्तीसगढ़: श्रीमती स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और श्री सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी बनाया गया है।
हरियाणा: श्रीमती स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिहार: श्री हरीश द्विवेदी को प्रभारी, जबकि श्रीमती संगीता यादव और श्री रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिल्ली: डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी तथा श्री जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और श्रीमती दर्शनाबेन जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गुजरात: श्री तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है।
जम्मू व कश्मीर: डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और श्रीमती रीना कश्यप को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
असम: श्री मंगल पांडे को प्रभारी और श्रीमती फांगनोन कोन्याक एवं श्री मनोज तिग्गा को सह-प्रभारी बनाया गया है।
आंध्र प्रदेश: डॉ. अरविंद भदौरिया को प्रभारी और श्रीमती वानथी श्रीनिवासन को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
झारखंड: श्री गजेंद्र पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कर्नाटक: श्री हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली व दमन एवं दीव, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, लद्दाख और लक्षद्वीप जैसे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी प्रभारियों और सह-प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई है।
यहां देखें लिस्ट…














