close
LIVE UPDATE

धनबाद : नमक को तो बख्श दो ! ब्रांडेड पैक में भरा जा रहा था घटिया नमक, छापेमारी के बाद मचा हड़कंप, FIR दर्ज

धनबाद के धनसार क्षेत्र में पुलिस ने नकली ब्रांडेड नमक बनाने के कथित रैकेट का खुलासा किया। छापेमारी में भारी मात्रा में नमक, रैपर और मशीनें बरामद, गोदाम संचालक हिरासत में।

Dhanbad Fake Salt Racket: नामी ब्रांड के नाम पर बिक रहा था साधारण नमक, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
धनबाद। नकली कारोबारियों ने अब नमक तक को नहीं छोड़ा है। झारखंड के धनबाद में नकली नमक का खुलासा हुआ है। पुलिस लोगों की सेहत और भरोसे के साथ खिलवाड़ करने वाले फर्जीवाड़े का खुलासा धनबाद के धनसार इलाके में किया है। धनसार थाना क्षेत्र में पुलिस और एक प्रमुख नमक कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त कार्रवाई में कथित तौर पर नकली ब्रांडेड नमक बनाने और बेचने का गोरखधंधा पकड़ा गया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में साधारण नमक, नकली पैकिंग सामग्री और पैकिंग मशीनें बरामद की गई हैं।

नामी कंपनी के रैपर में पैक हो रहा था साधारण नमक

ये पूरा मामला धनसार थाना क्षेत्र के भूदा स्थित गुरुनानक कॉलेज के समीप संचालित एक गोदाम का है। सूचना मिलने के बाद नमक कंपनी के प्रतिनिधि अंजन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।जांच के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में साधारण नमक, तैयार पैक किए गए नमक के पैकेट, खाली रैपर और पैकिंग मशीनें मिलीं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि साधारण नमक को नामी ब्रांड के पैकेट में भरकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोदाम संचालक हिरासत में

छापेमारी के दौरान गोदाम का संचालन कर रहे शुभम अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। कंपनी प्रतिनिधि अंजन कुमार के अनुसार इस अवैध कारोबार की जानकारी प्रशासन के माध्यम से मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि लंबे समय से कंपनी के नाम का कथित दुरुपयोग कर बाजार में नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

भारी मात्रा में सामग्री जब्त

पुलिस ने मौके से बरामद नमक, पैकिंग मशीनों और ब्रांडेड रैपरों को जब्त कर लिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह कारोबार कब से चल रहा था और नकली नमक की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दर्ज हुई एफआईआर

धनसार थाना पुलिस ने कंपनी प्रतिनिधि की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *