close
LIVE UPDATE

धनबाद-5 करोड़ लूट: धनबाद से दो डकैतों को पुलिस ने दबोचा, हथियार की नोंक पर डाला था डाका, पुलिस ने लूटा सोना, गाड़ी सहित ये सामान किये बरामद

Dhanbad – 5 crore loot: Police arrested two robbers from Dhanbad, who had committed robbery at gunpoint. Police recovered the looted gold, a car and other items.

धनबाद/24.1.26। 5 करोड़ के बैंक लूट के डकैतों को धनबाद से पकड़ा गया है। सिंदरी और निरसा से दोनों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों के पास से लूट का सोना भी बरामद कर लिया गया है। दरअसल दोनों डकैतों के तार बैंक आफ महाराष्ट्र में हुई डकैती से जुड़े हैं। आपको बता दें कि ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में करोड़ों की डकैती हुई थी। ओड़िशा पुलिस को इनपुट मिला था कि डकैत धनबाद में छुपे हैं।

इनपुट के आधार पर ओडिशा और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बड़ी सफलता हासिल की। धनबाद के निरसा और सिंदरी इलाके में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लूटा गया सोना, घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार को धनबाद स्थित पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और क्योंझर (ओडिशा) के अपर पुलिस अधीक्षक प्रत्यूष मोहपात्रा ने संयुक्त रूप से पूरे मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बैंक डकैती को लेकर बड़बिल थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अपराधियों द्वारा 5 से 6 किलोग्राम सोना लूटे जाने की बात सामने आई थी। लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

धनबाद से जुड़े तार, बनी संयुक्त टीम

जांच के दौरान पुलिस को यह संकेत मिले कि डकैती के तार झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े हो सकते हैं। इसी आधार पर क्योंझर के एएसपी प्रत्यूष मोहपात्रा अपनी टीम के साथ धनबाद पहुंचे। इसके बाद धनबाद पुलिस के सहयोग से एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने निरसा और सिंदरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी में बड़ी बरामदगी

संयुक्त टीम की कार्रवाई में
• 288 ग्राम लूटा गया सोना,
• घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन, और
• चार मोबाइल फोन
जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
• राज कुमार सिंह (27 वर्ष), निवासी चासनाला, धनबाद और
• कुणाल राज वर्मा (33 वर्ष), निवासी निरसा, धनबाद
के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हथियार के बल पर दी गई थी डकैती को अंजाम

एएसपी प्रत्यूष मोहपात्रा ने बताया कि डकैती के दौरान अपराधी हथियारों से लैस होकर बैंक में दाखिल हुए थे। उन्होंने बैंक मैनेजर को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना बेहद सुनियोजित तरीके से की गई थी, जिससे यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था।सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। डकैती में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी अभी भी जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूटा गया शेष सोना भी बरामद कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *