झारखंड में 12 मई तक गरमी खत्म : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बारिश बनायेगा मौसम खुशनुमा, इन जिलों के लिए अलर्ट, आंधी-तूफान व बिजली से बचके…
The heat wave in Jharkhand will end by May 12th: Meteorological Department predicts rain will make the weather pleasant, alert for these districts, beware of storms and lightning...

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब ही रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 9 और 10 मई को मौसम और ज्यादा बिगड़ने की आशंका जताई गई है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
________________________________________
रांची। झारखंड में फिलहाल गरमी और लू से राहत मिल गयी है। मौसम विभाग ने 12 मई तक के लिए बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इससे पहले राज्य के कई हिस्सों में दोपहर से ही तेज आंधी और जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में खराब मौसम बने रहने की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज हवाएं, गर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 7 और 8 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार Garhwa, Chatra, Palamu और Latehar को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।अलर्ट वाले जिलों में Hazaribagh, Koderma, Ramgarh, Bokaro, Dhanbad, Ranchi, Lohardaga, Gumla, Khunti, Simdega, Deoghar, Dumka और Giridih सहित कई जिले शामिल हैं।
आंधी-तूफान के अलावे बिजली से भी बचके
मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मई को मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। इन दिनों हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। 9 मई को विशेष रूप से धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और गुमला सहित उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में तेज आंधी और गर्जन का असर देखने को मिल सकता है। वहीं 10 मई को धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा और गुमला में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा।
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा जगन्नाथपुर में रिकॉर्ड की गई, जहां 35.5 मिमी बारिश हुई। वहीं जमशेदपुर और डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान नामकुम में 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
12 मई तक गरमी की छुट्टी
राजधानी Ranchi और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश या गर्जन की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 मई को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 8 से 11 मई के बीच अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।







