close
LIVE UPDATE

झारखंड-बिहार के ट्रेन यात्रियों के लिए बुरी खबर, गरमी छुट्टी से पहले ये ट्रेनें हो गयी कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट व टाइमिंग में हुआ बदलाव

Bad news for train passengers in Jharkhand and Bihar; these trains have been cancelled ahead of the summer vacation, with routes and timings of several trains changed.

गरमी की छुट्टियां चल रही है। इस दौरान ट्रेन यातायात फिर से प्रभावित हुई है। आसनसोल मंडल के मथुरापुर स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते 10 से 17 मई तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से संचालित और कई के समय में बदलाव किया गया है।
________________________________________
Indian Rail News: झारखंड-बिहार की कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। आसनसोल मंडल के अंतर्गत सीतारामपुर–झाझा रेलखंड में मथुरापुर स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 10 मई से 17 मई तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस संबंध में मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। इस कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

निर्धारित अवधि के दौरान कुछ पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं:
• 63565/63566 जसीडीह–झाझा–जसीडीह मेमू पैसेंजर (10 एवं 17 मई)
• 63298 झाझा–देवघर मेमू पैसेंजर (17 मई)
• 63515 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर (17 मई)

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन

कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा:
• 63509/63510 बर्द्धमान–झाझा मेमू (10, 14, 15, 16, 17 मई): आसनसोल स्टेशन तक सीमित
• 63209 देवघर–पटना मेमू (17 मई): झाझा स्टेशन से संचालित
• 63572/63573 मोकामा–जसीडीह/जसीडीह–किउल (17 मई): झाझा तक सीमित
इन ट्रेनों का संचालन बीच के कुछ स्टेशनों पर नहीं होगा।

इन ट्रेनों का समय बदला (पुनर्निर्धारित)

 

ब्लॉक के कारण कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है:
• 13037 हावड़ा–देहरादून कुंभा एक्सप्रेस (14 व 16 मई)
• 15233 कोलकाता–दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस (14 मई)
• 15235 हावड़ा–दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस (16 मई)
• 12317 कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस (10 व 17 मई)
• 22197/22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस
• 22643 एर्नाकुलम–पटना सुपरफास्ट (12 मई)
• 13044 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस (9 व 16 मई)
• 17008 दरभंगा–चारलापल्ली एक्सप्रेस (15 मई)
• 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (10 व 17 मई)
• 13331/13332 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस
• 18183/18184 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस
• 12304 नई दिल्ली–हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस
• 13508 गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस
• 12326 नांगल डैम–कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
• 22347/22348 हावड़ा–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
• 22499/22500 देवघर–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
• 02023/02024 हावड़ा–पटना सुपरफास्ट स्पेशल

इन ट्रेनों को 1 घंटे से लेकर 8 घंटे तक की देरी से चलाया जाएगा।

अन्य विशेष ट्रेनें
• 03230 पटना–खुर्दा रोड स्पेशल (14 मई)
• 04185 झांसी–आसनसोल स्पेशल (13 मई)
• 07052 रक्सौल–चारलापल्ली स्पेशल (14 मई)

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *