2 जुलाई को होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
A crucial meeting of the Jharkhand Cabinet will be held on July 2; over 24 proposals could be approved.

रांची: झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आगामी 2 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक शाम 4 बजे से रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में 2 दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें नियमावली , नियुक्ति सहित राज्य के विकास कार्यों को गति देने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कई प्रस्ताव शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि विभिन्न विभागों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद कई नई योजनाओं का रास्ता साफ हो सकता है। साथ ही पहले से संचालित योजनाओं को और प्रभावी बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।









