close
LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : सरकार के साथ छात्र संगठनों के साथ वार्ता खत्म, वार्ता के बाद छात्र बोले, सफल रही बातचीत, लेकिन आंदोलन नहीं होगा अभी खत्म, जानिए क्या हुई बातचीत

Big Breaking: Talks between the government and student organizations have concluded; students stated afterwards that the discussion was successful, but the agitation will not end just yet.

रांची। छात्र संगठनों के साथ सरकार की वार्ता खत्म हो गयी है। दो घंटे चली बैंठक के बाद सरकार के प्रतिनिधि और छात्र संघ के प्रतिनियों ने साझा रुप से मीडिया के सामने अपनी बातें रखी। छात्र संगठनों ने बताया कि उनकी सरकार के साथ वार्ता सफल रही है।

छात्रों ने बताया कि वार्ता के दौरान उन्हें परिवार जैसा माहौल मिला। सरकार ने उनकी बातों को गंभीरता सें सुना है। उम्मीद है सभी समस्याओं का सरकार निराकरण करेगी। सरकार के चार मंत्री वार्ता में मौजूद थे। सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सहित चारों मंत्री वार्ता के दौरान मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक को लेकर जो अंदरखाने से खबर आ रही है, उसके मुताबिक सीबीआई जांच के मुद्दे पर फिलहाल बात नहीं बन पायी है। छात्रों ने जब परीक्षा की सीबीआई से जांच की मांग की, तो सरकार की तरफ से ये बताया गया कि फिलहाल सीआईडी जांच कर रही है, जांच के रिजल्ट से अगर संतुष्ट नहीं हो पाते हैं, तो फिर जांच को आगे किसी और एजेंसी से कराया जा सकता है।

सरकार ने बताया कि छात्रों की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा। बैठक के बाद छात्रों ने मीडिया को बताया कि अभी आंदोलन को खत्म नहीं किया जायेगा। सरकार की तरफ से जब तक इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं ले लिया जाता, तब तक आंदोलन को लेकर निर्णय नहीं लिया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *