close
LIVE UPDATE

LPG e-KYC Deadline: 16 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकते हैं घरेलू सिलेंडर के फायदे

घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 तय की गई है। गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से समय रहते सत्यापन पूरा कराने की अपील की है।

LPG e-KYC Last Date 2026। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, उन्हें 16 अगस्त 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।गैस एजेंसियों के अनुसार, तय समय सीमा के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर घरेलू गैस सुविधाओं और सब्सिडी लाभ को लेकर परेशानी आ सकती है।

तेल कंपनियों ने सत्यापन के लिए अनिवार्य की ई-केवाईसी

दरअसल तेल कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान करना और घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को रोकना है।उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के जरिए गैस कनेक्शन को उपभोक्ता की पहचान से जोड़ा जा रहा है।

पहले 1 जुलाई थी अंतिम तारीख, अब मिला आखिरी मौका

गैस एजेंसी संचालक के मुताबिक, ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि पहले 1 जुलाई 2026 रखी गई थी। लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के सत्यापन लंबित रहने के कारण इसे बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दिया गया।एजेंसी संचालक ने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से इसे अंतिम अवसर माना जा रहा है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

40 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी

विशेष आनंद ने बताया कि उनकी एजेंसी से जुड़े करीब 22 हजार सक्रिय उपभोक्ता हैं। इनमें लगभग 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी बाकी है।उन्होंने कहा कि अंतिम दिनों में भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए उपभोक्ता समय रहते प्रक्रिया पूरी करा लें।

मोबाइल से भी कर सकते हैं ई-केवाईसी

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी ई-केवाईसी की व्यवस्था उपलब्ध है। इंडियन ऑयल वन ऐप के जरिए उपभोक्ता आधार आधारित सत्यापन और सेल्फी अपलोड कर घर बैठे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।इसके अलावा जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी हो रही है, वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी पहुंचकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ता के पास ये चीजें होना जरूरी हैं—
• आधार कार्ड
• गैस कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर
• रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
एजेंसी जाकर सत्यापन कराने वाले उपभोक्ताओं को स्वयं उपस्थित होना पड़ सकता है, जबकि ऑनलाइन प्रक्रिया में डिजिटल वेरिफिकेशन किया जाता है।

समय पर नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी

गैस एजेंसियों का कहना है कि ई-केवाईसी का उद्देश्य एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है। इससे फर्जी कनेक्शन और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर नियंत्रण लगाने मंा मदद मिलेगी।उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे 16 अगस्त 2026 से पहले अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें, ताकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर से जुड़े लाभों में किसी तरह की परेशानी न हो।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *