close
LIVE UPDATE

ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, अब शनिवार को स्कूलों का टाइम बदला,मध्याह्न भोजन को लेकर भी जारी हुआ नया आदेश ….

Breaking: Major order from the Education Department—school timings for Saturdays have been changed, and a new directive regarding the mid-day meal has also been issued.

पटना। शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों के संचालन को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार अब सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि शनिवार को हाफ डे रहेगा। शनिवार को विद्यालय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुले रहेंगे।

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके बाद 12:00 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और भोजन के बाद विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखें आदेश…

img 20260806 wa0008
img 20260806 wa0008

वहीं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर 1:00 बजे तक चलेंगी। इसके बाद छात्रों को अवकाश दिया जाएगा, जबकि शिक्षक विद्यालय में रुककर अगले सप्ताह की पाठ योजना तैयार करने, कॉपियों के मूल्यांकन, शिक्षक डायरी अद्यतन, गृहकार्य की जांच, प्रयोगशाला प्रबंधन तथा आवश्यक रिमेडियल क्लासेज सहित अन्य शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी अन्य सभी शर्तें यथावत प्रभावी रहेंगी। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों एवं सरकारी विद्यालयों को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

 आदेश की मुख्य बातें:

सोमवार से शुक्रवार: सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्यालय संचालन।
शनिवार: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हाफ डे।
कक्षा 1 से 8 के छात्रों की पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक।
मध्याह्न भोजन के बाद छात्रों की छुट्टी।
शिक्षकों को मूल्यांकन, पाठ योजना, डायरी अद्यतन और रिमेडियल क्लास जैसे कार्य करने होंगे।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *