close
LIVE UPDATE

झारखंड भर्ती रद्द: JSSC ने रद्द कर दिया विज्ञापन, सैंकड़ों पदों पर होनी थी भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी, जानें क्या है वजह

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रद्द कर दी है। कार्मिक विभाग द्वारा नियुक्ति अधियाचना वापस लेने के बाद आयोग ने विज्ञापन संख्या 24/2024 और 25/2024 को निरस्त कर दिया।

रांची। अभ्यर्थियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए झारखंड सचिवालय स्टोनोग्राफर प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को रद्द कर दिया है। आयोग ने नियमित और बैकलॉग दोनों रिक्तियों के लिए जारी विज्ञापन के तहत प्रस्तावित परीक्षा को निरस्त करने की अधिसूचना जारी की है।

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से से दी गयी जानकारी के अनुसार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार ने 23 जून 2026 को जारी पत्र संख्या 4164 के माध्यम से सचिवालय आशुलिपिक पदों के लिए भेजी गई नियुक्ति अधियाचना (Requisition) वापस ले ली है। इसी के बाद आयोग ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों विज्ञापन हुए निरस्त

JSSC ने बताया कि विज्ञापन संख्या 24/2024 (नियमित रिक्ति) और विज्ञापन संख्या 25/2024 (बैकलॉग रिक्ति) के तहत आयोजित की जाने वाली झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024 अब नहीं होगी।आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा अधियाचना वापस लिए जाने के कारण परीक्षा आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं रह गया था। इसलिए परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।

अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता

इस फैसले के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब सरकार और आयोग की अगली अधिसूचना का इंतजार करेंगे।फिलहाल आयोग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भविष्य में इन पदों के लिए नई अधियाचना भेजी जाएगी या नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियमों के मुताबिक, चूंकि मुख्य विभाग ने ही रिक्तियों की मांग को वापस ले लिया है। इसी वजह से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को विवश होकर झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा की पूरी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया को बीच में ही रद्द करने का निर्णय लेना पड़ा है।

इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सचिवालय के विभिन्न विभागों में कुल 455 रिक्त पदों पर योग्य आशुलिपिकों (स्टेनोग्राफर्स) की सीधी नियुक्ति की जानी थी। इन कुल पदों में से 454 पद ‘नियमित’ (Regular) श्रेणी के थे, जबकि 1 पद ‘बैकलॉग’ (Backlog) नियुक्ति के तहत भरा जाना था। इसके लिए राज्य भर से बड़ी संख्या में शॉर्टहैंड और टाइपिंग की तैयारी करने वाले युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे थे और अपनी परीक्षा की तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *